फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उतारूं राज के कपड़े, बनाऊं भेष जोगी का

Tue, 03 Jun 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। खरही रामलीला कमेटी की ओर से छानी में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग मंचन देखने आ रहे हैं। देर रात तक दर्शक आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर कलाकारों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात को रामलीला के पांचवें दिन का मंचन किया गया। लीला का आगाज राम के वनवास की तैयारियों से होता है। राम, लक्ष्मण और सीता राजसी वस्त्र त्यागकर साधु वेश बनाते हैं। राम-कौशल्या संवाद, लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद, राम-कैकेयी संवाद, सीता-कौशल्या संवाद, दशरथ-राम संवाद के बाद तीनों वन को प्रस्थान करते हैं। सुमंत भी उनके साथ जाते हैं।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन देखने के लिए छानी, खांकर, भनारतोली, गाड़ीखेत, भटखोला आदि गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरगोविंद जोशी, सचिव मनोज पंत, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें