बागेश्वर में आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत में रामलीला हो रही है। इसे देखने रोजाना तमाम नुमाइशखेत मैदान पहुंच रहे हैं। मंगलवार रात सीता स्वयंवर की मनोहारी प्रस्तुति हुई। धनुष टूटने के बार परशुराम लक्ष्मण संवाद ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
बुधवार रात कुटिल मंथरा के बहकावे में आकर कैकई ने राजा दशरथ से राम को वनवास और भरत को राजगद्दी देने के वर मांगे। कैकई की भूमिका पूरन मलड़ा का अभिनय शानदार रहा। बृहस्पतिवार की रामलीला में प्रभु राम को वनवास होगा।