फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग के रोमांच से हुए रूबरू

विज्ञापन
बागेश्वर की सरयू नदी में राफ्टिंग के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्यटन विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से सरयू नदी में दूसरा छह दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। दूसरे चरण के तहत बुधवार को प्रतिभागियों ने सूरजकुंड में राफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने कहा कि जिला मुख्यालय में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

युवा इसमें स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने प्रशिक्षणार्थियों से गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण लेने को कहा। केएमवीएन के दिनेश चंद्र गुरुरानी ने प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी दी। वहां साहसिक प्रबंधक राकेश कपकोटी, प्रबंधक हरक सिंह मेहरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी किशन राम आर्य, विजय पांडे, गणेश धामी, भूपेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें