कौसानी के छानी ल्वेसाल गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : BAGESHWAR
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी के ग्राम छानी ल्वेशाल में रामलीला हो रही है। इसमें आठवें दिन शनिवार रात हनुमान सीता भेंट, लंका दहन, हनुमान की वापसी, मंदोदरी के रावण को समझाने, विभीषण के बंधुत्याग, सेतु बंधन कर रामेश्वर की स्थापना, अंगद-रावण संवाद हुआ। रविवार को हनुमान ने भगवान राम को लंका यात्रा के अनुभव बताए। इसके बाद राम दल ने लंका पर चढ़ाई की तो वहां लक्ष्मण मूर्छित हो गए।
राम विलाप, संजीवनी बूटी लाते हनुमान दिखाए गए। अब सोमवार को लक्ष्मण के होश में आने कुंभकर्ण वध, रावण विलाप, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना सती, राम-लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाते अहिरावण की लीला का मंचन होगा।