रंभा खेतवाल दातत्व न्यास की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दिवंगत शिक्षिका सुश्री रंभा खेतवाल को उनकी 12वीं बरसी पर भाव पूर्वक याद किया गया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष गणेश कांडपाल, योग प्रशिक्षक कमलेश मेहता और आर्य समाज के उत्तराखंड प्रधान एडवोकेट गोविंद भंडारी को साल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों को ड्रेस देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खेतवाल थीं। राजकीय प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख खेतवाल ने कहा कि रंभा जी ने अपना समूचा जीवन शिक्षा के लिए अर्पित कर दिया था। वह अविवाहित थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा को नए आयाम देकर अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने बच्चों से रंभा जी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।
उन्होंने न्यास की ओर से योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए पतंजलि के जिलाध्यक्ष कांडपाल, योग प्रशिक्षक मेहता और आर्य समाज के उत्तराखंड प्रधान भंडारी को सम्मानित किया। न्यास के अध्यक्ष हयात सिंह खेतवाल ने सभी का स्वागत किया। जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल के संचालन में वहां न्यास के सचिव चंदन सिंह ड्याराकोटी, सुरेश खेतवाल, महेश खेतवाल और दीपक खेतवाल आदि थे।