फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकाली

Wed, 31 May 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ में तंबाकू निषेघ दिवस पर रैली निकालते एनएसएस के बच्चें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 तंबाकू निषेध दिवस पर राइंका गरुड़ के एनएसएस के छात्रों ने गरुड़ बाजार में जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने ग्रामीणों से अपने गांव को व्यसन मुक्त बनाने का आह्वान किया। राइंका गरुड़ के एनएसएस के प्रभारी डीएस पछाई के नेतृत्व में कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज से गोलू मार्केट तक जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली के बाद कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी पछाई ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि तंबाकू का सेवन करने से कई सारी जानलेवा बीमारियां होती है। बच्चों ने कार्यक्रम अधिकारी को विश्वास दिलाया कि वह तंबाकू के खिलाफ गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाएंगे। थाना बैजनाथ में थानाध्यक्ष मदन लाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें