फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनएसयूआई ने नगर में निकाली आभार रैली

Thu, 09 Nov 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में आभार रैली निकालते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद पंडित बीडी पांडेय परिसर के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर में आभार रैली निकाली। छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए राहुल कुमार और छात्र उपाध्यक्ष आरती जोशी ने खुले वाहन से मतदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में कांडा डिग्री कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वाहनों के माध्यम से परिसर के गेट से आभार रैली निकाली। रैली पिंडारी मार्ग, सरयू पुल तिराहा, माल रोड, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल होते हुए तहसील मार्ग तक पहुंची। रैली का समापन परिसर गेट पर हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ने कहा कि परिसर और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुखता से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष कांडा उमा जोशी, अंजलि, काजल, विशेष, ज्योति, मयंक धौनी, प्रकाश वाच्छमी, गणेश कुमार, दीपांशु भट्ट, हेमलता, पंकज पपोला, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें