फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल की सुविधाओं में सुधार के लिए उठाई आवाज

Fri, 10 Apr 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग तेज कर दी है। पदाधिकारियों ने सीएमएस के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा। समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में वाहिनी के सदस्य सीएमएस डॉ. तपन शर्मा से मिले। उन्हें 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए जिला अस्पताल में दो फिजिशियन और एक निश्चेतक की तैनाती करवाने की मांग की। अस्पताल की छत पर 18 करोड़ की लागत से बने बच्चा वार्ड का संचालन शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।
प्रत्येक वार्ड में बेड के साथ स्टूल रखने, बाहर से दवाइयां लिखने पर रोक, अस्पताल के बंद शौचालयों को खुलवाने, मरीजों के लिए वेटिंग की उचित व्यवस्था, रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद भरने की मांग की।
विज्ञापन

वाहिनी ने समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की लगातार आ रही खबरों पर रोष जताते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाएं दुरुस्त होनी चाहिए। सदस्यों ने दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए अलग पर्ची काउंटर बनवाने, वार्ड में खराब पड़े बेड बदलवाने आदि की भी मांग की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. शर्मा ने बताया कि समस्याओं के निदान के लिए कार्य किया जा रहा है। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें