फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में बर्फबारी के बाद पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Thu, 07 Feb 2019 10:57 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के दूरस्थ गांव गोगिना में बृहस्पतिवार को हुआ हिमपात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में बारिश से जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के कई गांवों में हल्का हिमपात हुआ। बारिश और हिमपात से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम से आसमान बादलों से घिरना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से यहां जन जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। दोपहर दो बजे से कभी हल्की धूप तो कभी बूंदाबांदी हुई। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई। 

जिले का अधिकतम तापमान 18 जबकि न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  उधर गरुड़ में रुक-रुककर बारिश हुई। कौसानी और ग्वालदम की पहाड़ियों पर बर्फबारी से शीत लहरें चलने से समूचे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


इन गांवों में हुई बर्फबारी
कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में खाती, बाछम, सोराग, किलपारा, कालो, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, तीख, धूर, उगियां, झूनी, खल्झूनी और मिकिला खल्पट्टा आदि गांवों में बर्फबारी हुई।

फिर 24 घंटे का अलर्ट 
आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में कहीं भारी से बहुत भारी वर्ष तो कहीं बर्फवारी का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत रहने को कहा। सुयाल ने बताया कि जिले की सभी सड़कें खुली हुई हैं। कहीं से भी किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें