फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा, ऊंची चोटियों में हिमपात से कड़ाके की ठंड

Mon, 08 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से ही सही आखिरकार मौसम ने मेहरबानी दिखा ही दी। रविवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हुई। तापमान में गिरावट आने से ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ है। इसके चलते एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन


 रविवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। तेज गरज के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों में हल्की फुहारें गिरी। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ भी चला। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कांडा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई।

तापमान में गिरावट आने से शाम के समय ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ। जिले के बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, सोराग, बाछम, झूंणी, कीमू गांवों की ऊंची चोटियों में हिमपात भी हुआ। देर शाम तक बारिश का क्रम जारी था।
विज्ञापन


ऊंची चोटियों में हिमपात, बारिश के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लगातार बारिश होने से ठंड के कारण रविवार को लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। कुछ स्थानों पर ठंड के चलते लोगों ने अलाव भी जलाए।

रविवार को हुई बारिश से किसानों के साथ ही वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। लगातार सूखे के कारण इस साल कई वन फायर सीजन से पहले ही धधकने लगे थे। बागेश्वर, कांडा के कई जंगल पिछले कई दिनों से धधक रहे थे, लेकिन रविवार को हुई बारिश से सभी वनों की आग बुझ गई।

देरी से ही सही महीनों बाद बारिश होने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। हालांकि सूखे के कारण इस साल अधिकतर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं लेकिन किसानों को इस बारिश से फसल के साथ ही सब्जी उत्पादन में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें