फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट और दुगनाकुरी में बारिश, जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी

Fri, 22 May 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दुगनाकुरी और कपकोट के क्षेत्र में दोपहर बाद झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

नगर में सुबह से ही धूप निकल आई थी। दिन के समय अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। भारी गर्मी के कारण दिन के समय काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद करीब ढाई बजे से झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घंटे तक बारिश के चलते क्षेत्र में मौसम सुहवना हो गया। कपकोट के नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शाम को पांच बजे जमकर मेघ बरसे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें