फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। रविवार को भी दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। जिला मुख्यालय में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह मौसम साफ था। दोपहर होने तक आसमान बादलों से ढक गया। दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। कुछ देर ओले गिरने के बाद करीब आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते स्टेशन रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़क किनारे नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगा। इस कारण वाहन चालकों और जरूरी काम से पैदल जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ओलावृष्टि से आम सहित अन्य फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। बारिश और ओले गिरने से विवाह कार्यक्रमों में भी खलल पैदा हुआ। करीब आधे घंटे तक बारिश होने के बाद मौसम खुला और हल्की धूप निकल आई। इसके चलते तापमान पर अधिक असर नहीं पड़ा। इससे पूर्व शनिवार रात भी जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान कपकोट और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें