फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोग और काश्तकार परेशान

Fri, 22 Sep 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बारिश में छाता लेकर सिलेंडर के लिए इंतजार करती महिलाएं।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी शुक्रवार को दिनभर तेज बारिश के रूप में जारी रही। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर तेज बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रही, वहीं मौसम के मिजाज से फसल और घास समेट रहे काश्तकार भी परेशान रहे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी रात भर जारी रही। शुक्रवार को दिन में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। तेज बारिश से खेतों में तैयार हो रही धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। गांवों में घास काटने की तैयारियों में जुटे पशुपालक भी परेशान रहे।

यदि शीघ्र मौसम साफ नहीं हुआ तो घास खराब हो जाएगी। दिनभर हुई बारिश से नगर की सड़कों में बने गड्ढे पानी से भर गए। गड्ढों में जमा पानी वाहनों के टायरों से उछलकर लोगों के ऊपर गिरने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बावजूद गैस की किल्लत से जूझ रहे लोग सिलेंडर के लिए छाता ओढ़कर घंटों तक कतार में खड़े रहे। देर शाम तक बारिश जारी थी। 
विज्ञापन

वहीं, खराब मौसम के कारण प्रथम नवरात्र को बागेश्वर में रामलीला का शुभारंभ नहीं हो सका। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में बृहस्पतिवार से रामलीला शुरू होनी थी। रात आठ बजे से लगातार बारिश होने से रामलीला का उद्घाटन नहीं हो सका। लोग दुर्गा पूजा और देवी पूजा में शामिल होने के बाद घरों को लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें