फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भंतोला में नहीं हुई प्रवक्ताओं की नियुक्ति

Mon, 06 Jul 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा के भंतोला स्थित राजकीय इंटर कालेज के लिए पिछले साल प्रवक्ताओं के सात पद सृजित हुए थे, लेकिन नियुक्तियां आज तक नहीं हुई है। अब अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


भंतोला स्थित राजकीय हाईस्कूल का पिछले साल इंटर कालेज के रूप में उच्चीकरण हुुआ। प्रधानाचार्य समेत सात प्रवक्ता, दो लिपिक और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद सृजित किए गए, लेकिन एक साल बीत जाने पर भी इन पदों पर नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं।

अभिभावक संघ के पूर्व संरक्षक इंजीनियर टीएस रावत ने बताया कि इस संबंध में साल भर अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं हो सकी। अब दूसरा सत्र भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पिछले साल किसी तरह कक्षाओं का संचालन हुआ, इस साल से बारहवीं की कक्षाएं भी शुरू होंगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां करने जा रही है। भंतोला जीआईसी में भी शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें