फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा गारमेंट्स ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
कांडा में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करतीं जिपं अध्यक्ष बसंती देव। संवा - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। आईटीआई के खेल मैदान में आयोजित धपोली क्रिकेट प्रतियोगिता पूर्णिमा गारमेंट्स बागेश्वर ने जीत ली है। मैन ऑफ द सिरीज दीपक भाकुनी और मैन ऑफ द मैच प्रदीप बिष्ट रहे। समापन में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने विजेता और उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच धराड़ी और पूर्णिमा गारमेंट्स बागेश्वर के बीच खेला गया। धराड़ी की टीम ने पहले खेलते हुए 62 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिमा गारमेंट्स की टीम ने आसानी से यह मुकाबला जीत लिया। फाइनल मैच में अंपायर दीपक धपोला, शंकर धपोला, स्कोरर क्षितिज धपोला थे। कमेंट्री भगवान माजिला ने की। नव युवक मंगल दल धपोली के संयोजक दरवान सिंह धपोला ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में आनंद धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, सोनी माजिला, निर्मल शाह, भगवान भंडारी, सविता नगरकोटी आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें