फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी बोले हर हाल में बहाल हो पुरानी पेंशन

विज्ञापन
बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारी मुखर होने लगे हैं। शनिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर नई पेंशन स्कीम का विरोध किया। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री संतोष खेतवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों का शिष्टमंडल एडीएम से मिला। मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार नियुक्त करती है, उनकी सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखना सरकार का दायित्व है। जिला अध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद सम्मान से जीने लायक भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। कहा कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जल्द कदम नहीं उठाया तो मोर्चा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर चंचल सिंह कोरंगा, प्रमोद सिंह राणा, शंकर सिंह नायक, प्रकाश चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें