फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक

Mon, 18 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
बागेश्वर। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल बागेश्वर में आयोजित की गई। बैठक में पब्लिक स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा वार्षिक अधिवेशन के आयोजन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षा अधिकार अधिनियम सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी 30 जुलाई को तहसील रोड स्थित सैनिक स्कूल में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रमों की चर्चा की जाएगी। कहा कि जिले के सभी पब्लिक स्कूलों को सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी देने के लिए शीघ्र ही एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। तय किया गया कि इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी शीघ्र ही स्कूलों में जाकर व्यक्गित रूप से संपर्क करेंगे। 

गोष्ठी में शिक्षा के अधिकार अधिनियम की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों को वक्तव्य देने के लिए बुलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष घनानंद जोशी ने 30 जुलाई को आयोजित होने वाली बैठक में सभी स्कूलों के संचालकों व प्रधानाचार्यों से उपस्थित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव प्रशांत पांडे के संचालन में आयोजित बैठक में संरक्षक नंदा बल्लभ भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, उपाध्यक्षा रेखा धामी, सह सचिव दुर्गा असवाल, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी, गौरव पंत, लक्ष्मी टाकुली आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें