फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वन पंचायत में खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खुनौली गांव के मल्ला सन्यूड़ा में खनन से वन पंचायत को हो रहे नुकसान से ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। वन पंचायत को खनन के नुकसान से बचाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि पट्टाधारक वन पंचायत की जमीन में खनन कर रहा है। खनन की मिट्टी को नदी में डाला जा रहा है। खनन क्षेत्र में देर रात तक मशीन चलाई जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पट्टाधारक ने अपने कर्मचारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं की है। कर्मचारी खुले में शौच के लिए जा रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। खनन से मकानों को भी नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, बंशीधर पंचोलिया, भास्कर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें