आपदा प्रबंधन नीतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, आपदा न्यूनीकरण, उपायों के बारे में 11 फरवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए डीएम भूपाल सिंह मनराल ने सेवन डेस्क सिस्टम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने डेस्क से जुड़े अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर अपने अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों की सूची टास्क फोर्स को देने को कहा।
बैठक में डीएम मनराल ने सेवन डेस्क सिस्टम के तहत ऑपरेशन डेस्क के लिए एडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।
सेवन डेस्क के लिए लोनिवि के ईई, स्वास्थ्य के लिए सीएमओ, लॉजिस्टिक डेस्क के लिए डीएफओ, कम्यूनिकेशन, सूचना के लिए जिला सूचना अधिकारी, रिसोर्स डेस्क के लिए वरिष्ठ कोषागार अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
प्रशिक्षण ऑपरेशन डेस्क के तहत एसपी, डीएसओ, एआरटीओ, राजस्व, पर्यटन विभाग को शामिल किया गया। घटित घटनाओं की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों समेत आपदा राहत, खोज, बचाव दल को देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को आपदा की माप के अनुसार आपदास्थल के पास ट्रांजिट कैंप बनाने, चिकित्सा केंद्रों को चौकस रखने वायरलेस सैट स्थापित करने के निर्देश दिए।
अभियंताओं से सड़क सुधारने को कहा। पूर्वाभ्यास की तैयारियां पूरी करने को कहा। वहां एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, एसडीएम फिंचा राम चौहान, केएस टोलिया आदि थे।