फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में डटे रहे सैनिक कल्याण संविदा कर्मी और आरके

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते सैनिक कल्याण कर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। हड़ताल के कारण विभागीय कामकाज बाधित हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारी सातवे वेतनमान का लाभ देने आदि के लिए आंदोलित हैं। वहां पर बसंत बल्लभ जोशी, नरेंद्र सिंह, दान सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, नौ सूत्री मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो एक महीने से अधिक समय से आंदोलन पर डटे हैं। वहां पर संजय मुनगली, शिव दत्त तिवारी, दयाल गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें