बागेश्वर। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है। पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला के आवास पर आंदोलनकारियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण में अहम योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को हाशिये पर खड़ा किया जा रहा है।
प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से आंदोलनकारियों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि पूर्व में सीएम ने चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र जारी करने की बात की थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किय गया है। आंदोलनकारियों ने तत्काल जिले के शेष चिह्नित लोगों को प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।इस मौके पर गोकुल जोशी, घनश्याम जोशी, ललित मोहन सिंह दफौटी, गोविंद बल्लभ पांडेय, जगदीश सिंह चौहान, मोहन उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद