फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के तबादले से भड़के घटगाड़ के ग्रामीण

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में शिक्षक के तबादले के विरोध में प्रर्दशन करते घटगाड़ के ग्रामीण। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय घटगाड़ से शिक्षक का तबादला होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर शिक्षक का स्थानांतरण रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सादो राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र कुमार को दुर्गम से सुगम के तहत स्थानांतरित कर राप्रावि मालता में तैनाती दी गई है। उनका स्थानांतरण होने से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ेेगा। कहा कि शिक्षक राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में विद्यालय तेजी से विकास कर रहा है। वर्तमान में स्कूल की छात्रसंख्या बढ़कर 40 से अधिक हो गई है। उनकी पढ़ाई को देखते हुए ही कई लोगों ने अपने बच्चों का नाम निजी स्कूल से कटाकर सरकारी स्कूल में लिखवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक राजेंद्र कुमार ने भी ग्रामीणों के अनुरोध को देखते हुए इसी विद्यालय में सेवा देने की बात कही है। कहा कि जब शिक्षक भी तैयार हैं तो छात्रहित में उनका तबादला रोका जाना चाहिए। वहां पर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर, प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, मंजू देवी, शोभा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें