फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टेंड का किराया बढ़ने के विरोध में टै्क्सी संचालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते टैक्सी संचालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड का किराया बढ़ाने से नाराज टैक्सी संचालकों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर किराया पूर्ववत करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामघाट टैक्सी समिति के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे टैक्सी संचालकों ने भराड़ी टैक्सी स्टेंड का किराया बढ़ाने के विरोध में नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तेल के दाम बढ़ने के बाद भी टैक्सी संचालकों ने किराया नहीं बढ़ाया है। नगरपालिका ने टैक्सी स्टेंड का किराया 20 से बढ़ाकर 30 रुपया कर दिया है। इससे हर महीने टैक्सी संचालकों को तीन सौ रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। डीएम को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि टैक्सी स्टेंड का किराया पूर्व की भांति 20 रुपया किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में मनोज, पुष्कर, सुरेश कुमार, दयाल कुमार, बलवंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें