फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते कोविड उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। डीएम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को जल्द सेवा विस्तार नहीं दिए जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारियों ने एक अप्रैल से आंदोलन शुरू किया है। नाराज कर्मचारियों का कहना है कि दो साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को बेरोजगारी में धकेल दिया गया है। कर्मचारियों ने विभाग और सरकार से जल्द सेवा विस्तार या समायोजन करने की मांग की है। वहां पर बलवंत सिंह, गोविंद परिहार, पूजा कनौजिया, संजय कनौजिया, सुरेश चंद्र, दीपा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें