बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते मैग्नेसाइट कंपनी झिरौली के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नसाइट वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष चंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने यहां ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जिले के काफलीगैर तहसील में वर्ष 1972 में अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की स्थापना हुई थी।
वर्तमान में इस कंपनी में करीब 500 कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यरत हैं और 3000 परिवारों का पालन पोषण होता है।
छह जनवरी 2025 को हाईकोर्ट के खनन बंद करने का आदेश देने के बाद उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। यहां कामगारों के बच्चे विद्यालयों और संस्थानों में अध्ययनरत हैं। काम बंद होने से वह उनकी फीस का भुगतान तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र खनन कार्य शुरू करने की मांग की है।
वहां पर दिनेश सिंह, गायत्री प्रसाद, हर्ष रौतेला, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, बलवंत सिंह, जीवन सिंह, जगदीश प्रसाद आदि थे।