बागेश्वर /कांडा। माणा कभड़ा गांव में तीन मई को चार वर्षीय मासूम को तेंदुआ उठाकर ले गया था। इसके बाद से इलाके में वन्यजीव की दहशत कम नहीं हुई है।
सोमवार देर रात घटना स्थल से 150 मीटर की दूरी पर तेंदुए ने लावारिस गाय को मार दिया। वन विभाग ने उसी स्थान पर मचान बनाकर तेंदुए पर नजर रखना शुरू कर दिया है। नैनीताल जिले से तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के लिए दोबारा टीम माणा कभड़ा गांव पहुंच गई है। ये टीम बंदरों का बधियाकरण करने के लिए दो दिन पूर्व नैनीताल लौट गई थी। वन विभाग के 30 कर्मी पूरे क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे हैं।
जिस स्थान से चार साल के बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया था उस स्थान से 150 मीटर की दूरी तेंदुए ने लावारिस गाय को मार दिया है। गाय के मारने के बाद ग्रामीणों में और अधिक डर बढ़ गया है।