फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आश्वासन के बाद डॉक्टरों का प्रदर्शन समाप्त

विज्ञापन
बागेश्वर में काला फीता बांधकर मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सांकेतिक आंदोलन समाप्त कर लिया है। पांच सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए एक सितंबर से डॉक्टर आंदोलित थे। आठ सितंबर को डॉक्टरों ने सामुहिक इस्तीफे और वीआरएस देने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

वेतन कटौती, डॉक्टरों के कार्य में प्रशासनिक हस्तक्षेप सहित अन्य चीजों के विरोध में डॉक्टर एक सप्ताह से बांह में काला फीता बांधकर विरोध प्रकट कर रहे थे। सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से सभी मांगों की पूर्ति के लिए आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। डॉ. मनीष पंत, डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. नमन शर्मा, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. देवेश तिवारी समेत अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने उनकी मांगों पर सीएम की ओर से उचित आश्वासन मिलने पर आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व सुबह के समय अस्पताल के डॉक्टरों ने बांह में काला फीता बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें