छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बीडी पांडेय परिसर में रात से आंदोलन जारी है। विद्यार्थियों ने रातभर धरना दिया। विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह बागेश्वर-कपकोट सड़क पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर पंडित बीडी पांडेय परिसर में रात से आंदोलन जारी है। विद्यार्थियों ने रातभर धरना दिया। सुबह छात्र-छात्राओं ने परिसर से कॉलेज गेट तक उच्च शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। बागेश्वर-कपकोट सड़क पर उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। आंदोलन के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सभी संगठनों के छात्र नेताओं ने रातभर धरना जारी रखा। शुक्रवार को पुतला दहन के बाद कई छात्र नेता परिसर के भवन की छत पर चढ़ गए। इसी दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष बेहोश हो गए। उनके बेहोश होता देखकर कई अन्य विद्यार्थी भी बेहोश होने लगे। देखते ही देखते सरिता पांडेय, करीना, शालू जोशी, हिमानी और पंकज कुमार भी बेहोश हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, परिसर में आंदोलन जारी है।