डिग्री कॉलेज बागेश्वर में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में शिक्षकों, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता कालेज परिसर में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने छात्रों की मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कालेज में शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत सभी को प्रवेश देने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
क्रमिक अनशन में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, प्रकाश वाछमी बैठे। समर्थन में मनोज सिंह, हेमंत बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार, एनएसयूआई महासचिव सूरज जोशाी, देवेंद्र बघरी, रवींद्र कोश्यारी, देवेंद्र मेहरा, चंदन बघरी, भास्कर बिष्ट, रोहित मर्तोलिया, गौरव, राहुल धरने पर बैठे।