फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा झूनी की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में उच्चीकृत खलझूनी हाईस्कूल में नवीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने और पतियासार से झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले गांवों की लगातार उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन

 
जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने उच्चीकृत हाईस्कूल में नवीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। कहा कि उच्चीकरण के बाद भी न तो शिक्षकों की तैनाती की गई और न ही शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से हाईस्कूल की कक्षाओं के संचालन को लेकर कोई कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल में एकमात्र शिक्षक है। मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र के जीआईसी बदियाकोट, सोराग, खाती, सौंग, सूपी सहित अन्य हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में भी मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती और अन्यत्र संबद्ध किए गए शिक्षकों को वापस मूल तैनाती स्थल पर भेजने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पतियासार से खलझूनी-झूनी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग भी उठाई। कहा कि उच्चहिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विषम भौगोलिक स्थिति वाले इन क्षेत्रों की भी अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली जाती है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें