फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

विज्ञापन
बागेश्वर में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्टेट बैंक चौराहे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेट बैंक चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ षड़यंत्र के तहत झूठा मुकदमा लगाकर उन्हें फंसाया गया है। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया।
पुतला फूंकने वालों में जिला उपाध्यक्ष लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, गीता रावल, विनोद पाठक, महेश पंत, बहादुर सिंह बिष्ट, सुनीता टम्टा, गीतांजलि, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, भीम कुमार, हरीश कपकोटी, गोविंद राम, कांग्रेस जिला सचिव दीपक कुमार, रंजीत दास, किशन गिरी, राजू पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें