भराड़ी बाजार से नेशनल हाइवे बनाने का विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि एनएच बनने से भराड़ी बाजार का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। व्यापारियों ने इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने की चेेतावनी दी है।
शनिवार को गोविंद बल्लभ पार्क में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि भराड़ी बाजार के बीच से नेशनल हाइवे बनाने के प्रयास हो रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि नेशनल हाइवे भराड़ी बाजार के बजाय अन्यत्र से बनाना चाहिए। व्यापारियों ने इस मांग को लेकर पांच सितंबर को एसडीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
कहा कि यदि उनकी मांग नहीं सुनी गई तो चक्काजाम किया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, आन सिंह, कमल सिंह, चंचल ऐठानी, दरबान सिंह, मनोज, मोहन गड़िया, दिनेश राठौर, वीरेंद्र कपकोटी आदि थे।