फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क के विरोध में ईई के घर के बाहर नारेबाजी

विज्ञापन
पीएमजीएसवाई खंड बागेश्वर के ईई राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन देते हरु मंदिर समिति से जुड़े ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। खराब सड़क के विरोध में लोगोें ने पीएमजीएसवाई खंड के ईई के घर के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने जल्द सड़क को जल्द सही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई खंड की ओर से दफौट में हरु मंदिर तक एक किमी लंबी सड़क बन रही है। शुरुआत में ही सड़क की हालत खराब है। इस कारण छात्र-छात्राओं समेत आम ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां से सामान ढुलाई करने में भी अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है।
इसके विरोध में बृहस्पतिवार को हरु मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पीएमजीएसवाई खंड के ईई राजेंद्र प्रसाद के घर के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने सड़क को शीघ्र सही करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। वहां जेठाई के जिला पंचायत सदस्य मदन राम, हरीश दफौटी, सुरेश दफौटी, खड़क सिंह, उमेश सिंह, पंकज कुमार आदि थे।
विज्ञापन

---
क्या कहते हैं अधिकारी
हरु मंदिर जाने वाली सड़क 4.6 किमी लंबी है। इसके लिए शुरुआती एक किमी सड़क लोनिवि ने गलत काटी है। उसकी चौड़ाई बढ़ाने और ढलान कम करने की जरूरत है। इसे लोनिवि ही कर सकेगा। इससे आगे की सड़क का पहाड़ कटान वह अगले सप्ताह शुरू करवा देंगे। - राजेंद्र प्रसाद, ईई, पीएमजीएसवाई खंड बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें