फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लीती बाजार मोटर मार्ग पर होंगे सुरक्षात्मक कार्य और दीवार निर्माण

Thu, 09 Oct 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विचला दानपुर के लीती गांव से लीती बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर दीवारों का निर्माण और सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू होंगे। सात किमी लंबी सड़क में बारिश के दौरान काफी नुकसान हुआ था। अब लोनिवि ने सड़क की दशा सुधारने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लीती गांव को बाजार से जोड़ने वाली सड़क सात किमी लंबी है। मानसून काल में सड़क पर कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण घरों को खतरा बना हुआ था। भूस्खलन के कारण जगह-जगह दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। मकानों और सड़क की सुरक्षा के लिए 14.98 लाख और क्षतिग्रस्त दीवारों के नव निर्माण के लिए 5.35 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। ईई अमित पटेल ने बताया कि घरों के पास हो रहे भूस्खलन वाली जगहों पर वायरक्रेट का कार्य किया जाना है। क्षतिग्रस्त दीवारों की जगह नई दीवार बनाई जाएगी। कार्य की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें