बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु ने मतदान कर्मियों को उनके अधिकार और कर्तव्य बताए।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए विकासखंड क्षेत्रवार पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों को तैनाती कर दी है। साथ ही अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में शुक्रवार को डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु की उपस्थिति में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बागेश्वर ब्लॉक के मतदान से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार (आज) को गरुड़ और रविवार को कपकोट के मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डीएम रंजना ने कहा कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने कार्यक्षेत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में स्थित पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि सभी जरूरी सुविधाएं हों। मतदान कक्ष में वोटर एवं प्रत्याशी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ एसएसएस पांगती ने बताया कि शिविर में बागेश्वर ब्लॉक के पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 194 पीठासीन अधिकारियों एवं 194 मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां सहायक नोडल अधिकारी दीप जोशी, राजीव जोशी, परियोजना निदेशक अमर गुंज्याल, एसई पीएस बृजवाल, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत आदि रहे।
नोट... इसकी खड़ी डीसी फोटो नंबर 02पी है।