फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम के आश्वासन पर माने आंदोलनकारी

Tue, 11 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
अनशन तुड़वाते पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी की मध्यस्थता पर सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर बीत 50 दिन से सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोगों का यहां चल रहा आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया है। कोश्यारी ने क्रमिक अनशन पर बैठे महिमन सिंह और बलवंत सिंह गढ़िया को जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व सीएम आंदोलन स्थल तहसील प्रांगण पहुंचे। उन्होंने दूरभाष पर सूबे के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और प्रमुख सचिव ओम प्रकाश से बात की। कोश्यारी ने दोनों अधिकारियों को अस्पताल में मानकों का पूरा पालन कराने के निर्देश दिए। ताकि क्षेत्र के लोगों को अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मानकों के अनुसार नहीं चलने पर उसे पीपीपी मोड से हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। आंदोलनकारियों ने कोश्यारी की पहल पर संतोष जताकर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

वहां भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, भाजपा युवा नेता सुरेेेश गढ़िया, भाजपा नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी और संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी आदि थे।पूर्व सीएम ने इसी परिसर में पोथिंग गांव की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे नरेंद्र गढ़िया और जसौद से मुलाकात की। उन्होंने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया और कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वह शासन प्रशासन से बात करेंगे।
विज्ञापन


वहां जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश, मोर्चे के पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी, एडवोकेट सुरेश कांडपाल, संतोष उपाध्याय, हरीश बिष्ट, बबलू ऐठानी और भगवती प्रसाद पाठक आदि थे। इससे पहले कोश्यारी ग्राम पंचायत कपकोट के धरखोला गए वहां उन्होंने पूर्व बीडीसी सदस्य गोविंद सिंह कपकोटी की पत्नी सरोज के निधन पर गहरा शोक और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें