कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के शास्त्रीय और लोक गीत व नृत्य पर आधारित प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने किया। उन्होंने 10-10 महिला और युवक मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री भी बांटी। लोकगीत प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंका हिचौड़ी, लोकनृत्य में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट, एकल लोकगीत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एकल लोकनृत्य में इंटर काॅलेज असों और एकांकी नाटक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रविंद्र कोहली रहे और संचालन मनीषा शाही ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक गौरव तिवारी, पुष्कर सिंह और कुंदन राम थे। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, बीडीओ ख्याली राम, सभासद तनुज तिरुवा, दीपा शाही, दान सिंह बड़ती आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो 06 बीजीएस 25 पी