बागेश्वर में मुख्य सचिव ओम प्रकाश की वीसी से जुड़े डीएम विनीत कुमार और अन्य आला अधिकारी। संवाद न्
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि ग्रोथ सेंटर स्थापित होने से उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रोथ सेंटर से कोविड -19 के कारण पहाड़ लौटे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने ग्रोथ सेंटरों के उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग, ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने, ग्रोथ सेंटरों के आउटपुट का आंकलन करने और बेहतर ढंग से कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि एकीकृत आजीविका परियोजना के तहत देवलधार में ताम्र आधारित उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 लाख 75 हजार रुपये की लागत का ताम्र आधारित ग्रोथ सेंटर प्रस्तावित किया गया है। वीसी में सीडीओ डीडी पंत, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल, डीआरडीए की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी, जिला मत्स्य अधिकारी मनोज मियान आदि मौजूद थे। संवाद