फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण न करने वाले  अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश 

Thu, 08 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीएम कार्यालय और समाधान पोर्टल एवं शिकायत पंजीकरण प्रकोष्ठ की लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को अक्तूबर 2016 तक की लंबित समस्याओं का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों का दिसंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा है। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम घिल्डियाल ने कहा कि जनता की शिकायतों के प्रति गंभीर न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष को पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कुछ विभागों में लंबित जन शिकायतों का समय से निराकरण न करने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्या हल करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त वाणिज्यकर, लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता, उरेडा के परियोजना अधिकारी, जल संस्थान के ईई, लोनिवि एडीबी खंड के ईई के बैठक उपस्थित होने पर डीएम इन्हें स्पष्टीकरण देने को कहा है।
 
सड़क, पानी तथा ग्राम्य विकास विभाग से संबधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को शिकायत की जांच के लिए नामित अधिकारी से तथ्यों सहित आख्या प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर कपकोट-कर्मी  मार्ग में किलोमीटर 12 से तोली तक मोटर मार्ग की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की शिकायत के निराकरण के लिए लोनिवि कपकोट, आरईएस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की जांच टीम गठित कर संयुक्त निरीक्षण कराने को कहा। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, सीईओ आरसी आर्या, ईई आरके पुनेठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें