फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जनता दरबार में दर्ज कराईं समस्याएं, स्वास्थ्य शिविर में कराई जांच

Tue, 09 Jan 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के बोरबलड़ा में लगे स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक और मौजूद ब्लॉक प्रम
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। पिंडर घाटी के अंतिम गांव बोरबलड़ा में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा। ग्रामीणों ने शिविर में क्षेत्र की सड़क, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याओं को रखा। इसके बाद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच भी करवाई।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख दानू ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सुनने के बाद स्वास्थ्य विभाग से प्रत्येक महीने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांव में लोगों के बीमार होने की सूचना मिल रही थी। गांव में दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होने से परेशानी हो रही थी। उन्होंने कृषि विभाग से किसान सम्मान निधि से वंचित हो रहे किसानों की केवाईसी करवाने को कहा। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि इस साल उन्होंने बीस लाख रुपये की कुटकी बेची है। प्रमुख दानू ने पशुपालन विभाग से ग्रामीणों को कश्मीरी मैरिनो प्रजाति की भेड़ उपलब्ध कराने और ऊन कटिंग के लिए मशीन और प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने समडर, बोरबलड़ा और भराकांडे में महिला स्नानागार, जूनियर हाईस्कूल में चहारदीवारी बनाने की घोषणा की। इस मौके पर चंद्रशेखर पाठक, अमित कोरंगा, महिपाल टाकुली, राम सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें