फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू, प्याज के बाद अंडा मीट खाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
बागेश्वर में सब्जी की दुकान में सजी सब्जियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोनाकाल में आलू, प्याज, अंडा और मीट खाना अब इतना आसान नहीं रहा। सर्दियों में मांस और अंडे की ज्यादा मांग है लेकिन होटल और दुकानों में इनके भाव पूछकर कई लोग कदम पीछे कर ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों आलू, प्याज, अंडा और मीट लोगों की थालियों से गायब होता जा रहा है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग प्याज, मीट और अंडा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इन भोज्य पदार्थों की महंगाई से मांसाहारी लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी की थाली से यह चीजें गायब होती जा रही हैं। पूरे दिन की मजदूरी एक किलो मीट खरीदने में ही चली जा रही है। नाश्ते से अंडा गायब होता जा रहा है। बाजार में आलू 50 से 60, प्याज 70, मीट 500 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। अंडा सात रुपये का एक बिक रहा है। वहीं बरातों में ले जाई जाने वाली छोलिका की टोकरी 800 से 1200 रुपये में बन रही है। हालांकि इस बीच कुछ सब्जियों के दाम घटने से राहत भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें