फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से महिला समूहों को जोड़कर कार्य योजनाएं तैयार करें: डीएम

Thu, 22 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत नवीनतम प्राविधानों की जानकारी एवं अभिनव विचारों के आदान प्रदान और विस्तृत समीक्षा के लिए यहां एक दिवसीय कार्यशाला हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि मनरेगा एक ऐसी योजना है जिसकी सहायता से गांव का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस योजना के तहत सीसी मार्ग खड़ंजा के अलावा गांव में पशुपालन, मत्स्य, वृक्षारोपण, सब्जी, नर्सरी, मशरूम, जड़ी बूटी उत्पादन आदि अनेक कार्य किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन



ब्लॉक सभागार में डीएम ने कहा कि हमें अपनी पुरानी विचार धारा में बदलाव लाकर ईमानदारी के साथ गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। लक्ष्य को आधार मानते हुए न चलें। कई ऐसे कार्य हैं, जिनसे लक्ष्य दोगुना हो सकता है। मनरेगा मजदूरों के मानदेय का भुगतान समय से करने के निर्देश दिए। भुगतान के बारे में किसी प्रकार की शिकायत उन तक नहीं आनी चाहिए। ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि वह महिला समूहों को जोड़कर नई सोच के साथ कार्ययोजना बनाएं और समूहों की बैठकों में विभागीय योजनाओं की जानकारी दें। मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजित न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा रोजगार सहायकों को मानव दिवसों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। स्वीकृत कार्यों को एक-दो दिन में शुरू कराने के निर्देश दिए। जाब कार्ड धारकों के खाते आधार से लिंक करने, 25 दिसंबर से गांव में निर्मित शौचालयों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। शौचालय न बनाने वालों को नोटिस जारी करें। वहां ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी गरुड़ गोविंद सिंह बोरा, कपकोट बीसी पंत, बागेश्वर मोहननाथ गोस्वामी, लोकपाल दीवान सिंह दानू, डीपीआरओ अधिकारी पूनम पाठक समेत विभागों के अधिकारी, मनरेगा सहायक तथा कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें