सर्व शिक्षा अभियान के तहत यहां आयोजित जिला स्तरीय भाषा-गणित बाल महोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर जौहर दिखाया। क्विज प्रतियोगिता में गरुड़ की टीम ए, बी और कपकोट की टीम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने अव्वल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। सीईओ ने बच्चों से ज्ञानवान बनने के लिए अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने को कहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश जोशी ने किया।
विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका के प्रांगण में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्लोगन में कौसानी की चांदनी, कपकोट के करन बघरी और कल्पना रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में गौरव गढ़िया कपकोट, सौरभ कुमार बागेश्वर और करन कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे। मैथ विजार्ड में राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट प्रथम रहा। कविता वाचन में दिव्या कोरंगा रवांईखाल, अंजली कोहली अमोली और खिलेश गढ़िया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे। कहानी वाचन में खिलेश गढ़िया कपकोट, भूमिका रावत राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल पिंगलो और तुषार आर्या करूली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय स्थान पर रहे। वहां डायट के प्रवक्ता दया सागर, संदीप जोशी, डॉ. केएस रावत, सुमित पांडे, गिरीश रावत, सुरेश सती, केडी शर्मा, डीएल और हेम पांडे आदि थे।