फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में लगने वाले कोविड के टीकों के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने निकट भविष्य में लगने वाले कोरोना के टीकों के लिए तैयारी शुरू कर दिया है। डीएम ने टीकों के रखरखाव और भंडारण पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि निकट भविष्य में कोविड-19 से बचाव के लिए हेतु टीके लगने की संभावना है। इसके लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स और ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स गठित किए गए हैं। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना को जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी हैल्थ वर्कर्स का 28 अक्तूबर तक डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि डाटा फीड करने में कोई त्रुटि न हो, लिहाजा नाम इत्यादि पर विशेष ध्यान रखा जाए।
कहा कि इस कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही है, इसलिए निश्चित समयावधि में सभी सरकारी/गैर सरकारी हेल्थ वर्कर्स का डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि डाटा तैयार करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय, टीवी क्लीनिक, सीएमओ आफिस, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक विभाग का डाटा उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग से संबंधित वर्कर्स का डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, जयवर्द्धन शर्मा, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें