फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ बेबी शो में बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
कपकोट में हुए स्वस्थ बेबी शो कार्यक्रम में बालिका को सम्मानित करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित स्वस्थ बेबी शो कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को रीमा क्षेत्र के राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय उद्यमस्थल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक से पांच वर्ष आयु वर्ग के बालिकाओं के लिए स्वस्थ बेबी शो का आयोजन किया गया। डॉ. साजिद हुसैन ने बालिकाओं की लंबाई, वजन और स्वास्थ्य की जांच की। विभिन्न आयु वर्ग में मानकानुसार सबसे स्वस्थ छह बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

1-3 आयु वर्ग में हर्षिता को पहला, खुशबू को दूसरा और नव्या को तीसरा स्थान मिला, जबकि 3-5 आयु वर्ग में गुंजन को पहला, भूमिका को दूसरा और स्तुति को तीसरा स्थान मिला। वन स्टाप सेंटर की प्रबंधक षष्टी कांडपाल ने बच्चों के परिजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान नरेंद्र कोहली, सुपरवाइजर सोनू आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें