फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में मेले में लगने लगे झूले चरखे

Thu, 03 Jan 2019 10:32 PM IST
Almora desk ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
नुमाइशखेत मैदान बागेश्वर में तैयार होता मौत का कुंआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर में 13 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में झूले और चरखे लगने लगे हैं। एनएच ने गोमती पुलों में रंग रोगन का काम शुरू कर दिया है। वहीं नगर में स्वच्छता अभियान ने भी जोर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


 भगवान बागनाथ की नगरी में अगले सप्ताह कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का आगाज होगा। नगर पालिका परिषद ने मेले के प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कमर कस ली है। पालिका ने नगर में स्वच्छता अभियान भी शुरू कर दिया है। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए नुमाइशखेत में झूले और चरखे लगने लगे हैं। पौराणिक बागनाथ मंदिर से ऐतिहासिक नुमाइशखेत में आने जाने की सुविधा के लिए सरयू के ऊपर लकड़ी के पैदल पुल बनाने का काम जोरों पर है। उधर मेले में आने वाले सांस्कृतिक दल भी अपने कार्यक्रमों की तैयारियां करने के लिए दिनरात एक रहे हैं। 

नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए खुद ही नजर रखे हुए हैं। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से मेले को भव्य और आकर्षक बनाने में सहयोग देने की अपील की है। उधर नगर पंचायत कपकोट में उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने सभी से मेलेे को आकर्षक बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें