फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगलगीत गायन प्रतियोगिता में रेणु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज रवाईखाल में बुधवार को बालिका पंचायत के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान प्रतियोगिताओं में अव्वल रहीं बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष ललित राम ने बालिका पंचायत का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। प्रवक्ता जोगा राम ने बालिकाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियां दी। भाषण प्रतियोगिता में सपना राजपूत प्रथम रहीं। मांगलगीत गायन प्रतियोगिता में रेणू प्रथम, पूजा द्वितीय, रितु और सपना नगरकोटी तृतीय स्थान पर रहे।

परंपरागत परिधान प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, कंचन उप्रेती द्वितीय, साहित्य सृजन में अंजू आर्य प्रथम, हर्षिता जोशी द्वितीय स्थान पर रहे। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में मीनाक्षी टंगड़िया प्रथम रहीं। प्रधानाचार्य बीसी जोशी ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जोगाराम, बची राम, जगमोहन टम्टा, भारतभूषण परिहार, दानी राम, प्रकाश पाठक, दीपा पांडे, राजेश कुमार, विरेंद्र तिवारी, पुष्पा धपोला आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें