फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम बाछम के विकास का खाका तैयार

Wed, 29 Mar 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
Snow captivity in rural households - फोटो : Snow captivity in rural households
विज्ञापन
बागेश्वर। सांसद आदर्श ग्राम बाछम के विकास की कार्ययोजना तैयार कर ली है। मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में गांव की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, कृषि, उद्यान, पर्यटन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर विकास का खाका खींचा गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव के जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण करने, विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कपकोट विकासखंड के बाछम गांव को सांसद आदर्श गांव के रूप में गोद लिया है। दो अक्तूबर 2016 को गांधी जयंती के मौके पर इसका शुभारंभ हुआ था। सांसद आदर्श गांव के आधारभूत योजना को मूर्तरूप देने के लिए सभी जिला स्तर के अधिकारियों ने बाछम गांव पहुंचकर 2017-18 और 18-19 की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गाम प्रधान आनंद राम की अध्यक्षता में तैयार कार्ययोजना में हर तोक से दो-दो वार्ड सदस्य भी शामिल किए गए। 

सीडीओ एसएसएस पांगती ने कहा कि आदर्श ग्राम के मानकों के अनुसार ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ग्राम वासियों को भी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में मूलभूत समस्याओं को दर्ज कर कार्ययोजना में शामिल किया जाना है। बैठक में ग्रामीणों ने जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत करने, एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे इस स्कूल में मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की।
विज्ञापन


सीडीओ ने शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर शिक्षक तैनात करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को 10 अप्रैल तक कार्ययोजना खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें