कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती माजखेत घाटी की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात कर उनसे समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आठ ग्राम पंचायतों से घिरी इस घाटी में बैंक की शाखा खोलने, मोबाइल फोन टावर खड़ा करने, नामती चेटाबड़ में पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराने, एएनएम सेंटर की स्थापना करने, पशु सेवा केंद्र की स्थापना करने, घाटी के लोगों के लिए रसोई गैस का वाहन भेजने और पिछले साल दैवीय आपदा से ध्वस्त भूस्खलन, सिंचाई और पेयजल योजना का निर्माण कराने की है।
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मानुली देेेवी, नारायण सिंह कोश्यारी, पंकज सिंह कोरंगा, आनंद कोरंगा, धाम सिंह, पुष्कर सिंह और जीवन सिंह आदि शामिल थे।