जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक लेती डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही भरपाई मद से विकास कार्य किए जाएंगे। इससे पेयजल योजना, शौचालय, पुलिया, गूल, स्कूल चाहरदीवारी निर्माण कार्य किए जाएंगे। प्रशासन ने इन विकास कार्यो का खाका तैयार कर लिया है। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से बजट मिलते ही तेजी से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु की मौजदूगी में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक हुर्इ। इसमें खनन प्रभावित क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभिन्न विभागों के द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यो पर अमल का खाका तैयार किया गया। इस दौरान जल संस्थान कपकोट के ग्राम पंचायत किरौली, पनध्योली (रंगदेव), नरगड़ा, परगड़ा, झड़कोट में पेयजल योजना जबकि लघु सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम पंचायत के बाफिला सीरी गधेरे में पुलिया निर्माण, झड़कोट में गूल निर्माण, जूहा स्कूल बाफिला गांव, छातीखेत राजूहा स्कूल में चाहरदीवारी, बैंच निर्माण, ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा राउप्रा छातीखेत में सुरक्षा दीवार, राप्रावि वड्यूडा में शौचालय निर्माण पर चर्चा हुई।
तय हुआ कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये एक वाहन भी खरीदा जाएगा। इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीएफओ आरके सिंह, सीएमओ जेसी मंडल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीपीआरओ पूनम पाठक आदि थे।